ADVERTISEMENT

थाईलैंड गोल्ड रिवर : नदी में पानी के साथ बहता है सोना, लोग इसे भरकर ले जा सकते हैं

Thailand gold river
ADVERTISEMENT

आज दुनिया में ऐसी कई सारी नदियां है जो अपनी बनावट और आकार की वजह से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र, नील नदी, अमेजन नदी आदि, यह अपने बनारस और आकार की वजह से लोगों को आकर्षित करती हैं। दूर-दूर से लोग इन नदियों को दर्शन के लिए आते हैं।

 साधारण रूप से नदियों में पानी बहता है लेकिन आज के समय में नदियां इतनी ज्यादा प्रदूषित हो चुकी हैं कि नदियों के पानी के साथ प्लास्टिक कचरा, केमिकल जैसी न जाने कितनी तरह की गंदगी भी साथ में बहती रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ आप में से बहुत सारे लोगों ने ऐसे किसी नदी के बारे में नहीं सुना होगा जिसमें सोना बहता हो।

ADVERTISEMENT

 जी हां यह बिल्कुल सच है। थाईलैंड में एक ऐसी नदी है जहां पानी के साथ साथ सोना भी बेहतर है। यही वजह है कि इस नदी के तट पर आस पास के रहने वाले स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रहती है। इसके अलावा दूर-दूर से भी लोग अक्सर इस नदी के पास सोना की तलाश करने के लिए आते हैं। आजकल यह नदी आपने इस खासियत को लेकर काफी चर्चा में है। इस नदी को सोने की नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह सोने की नदी थाईलैंड के गोल्ड माउंटेन इलाके में बहती है।

यह नदी थाईलैंड के दक्षिणी भाग में मौजूद है। इस नदी की सीमा मलेशिया से भी लगती है। बता दें कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर काफी लंबे समय से सोने का खनन होता है। यही वजह है कि नदी के पानी के साथ पानी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े भी कई बार रहते हैं। नदी के कीचड़ में सोने के अयस्क आसानी से मिल जाते हैं और आसपास के गांव के लोग यहां पर आते हैं और नदी की मिट्टी से सोने को छानने का काम करते रहते हैं और उन्हें जो भी सोना इस दौरान मिलता है वह उसे अपने साथ बैग में घर ले जा सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की रोक टोक नहीं होती। ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों के लिए यह आमदनी का प्रमुख जरिया भी बन गया है।

ADVERTISEMENT

प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मिट्टी से सोना निकालने के लिए आते हैं और उन्हें बेचकर अपनी आजीविका को चला रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौर में थाईलैंड के इस इलाके में रहने वाले लोगों का रोजगार छूट गया है। ऐसे में यह लोग इस नदी के तट पर आकर सोने को ढूंढते हैं और उसे बेचकर पैसा कमा रहे हैं।

नदी के तट पर काफी मेहनत करने के बाद यहां उन्हें इतना सोना मिल जाता है कि जिससे वह अपना रोजाना का खर्चा चला सकते है।

 एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यहां पर रहने वाली एक स्थानीय महिला ने बताया कि 15 मिनट मेहनत करके वह करीब ₹244 कमा लेती है। यही वजह है कि यहां के स्थानीय लोग इस काम को करते हैं। वह महिलाएं इस काम को करके काफी खुश है और उसका खर्चा आसानी से चल जा रहा है।

यह भी पढ़ें :–

Leave a Reply