OLA ने किया तिहरा धमाका, हटाया इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, लॉन्च किए 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहां जानिए खास बातें
OLA की इलेक्ट्रिक कार पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। लोग यह देखने का भी इंतजार कर रहे थे कि इस नई इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की घोषणा कब की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़ा सरप्राइज दिया।
ओला की इलेक्ट्रिक कार के सामने से पर्दा उठा। इसके अलावा कंपनी ने आज 2 नए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किए। कंपनी ने आज दोपहर 2 बजे लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा भी हटा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक यह भारत का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर होगा।
कार के बारे में कुछ खास विशेषताएं
OLA ने पेश की अपनी नई फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार। वहीं इसके फीचर्स के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 500km तक होगी. कंपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार को 2024 में लॉन्च करेगी।
यह कार 4 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार भी पकड़ सकती है। सीईओ भाविश अग्रवाल के मुताबिक, यह ऑल-ग्लास रूफ वाली स्पोर्ट्स कार होगी। कार का निर्माण तमिलनाडु में कंपनी की गीगा फैक्ट्री में किया जाएगा।
ओला एस1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वहीं, OLA के नए स्कूटर का नाम OLA S1 है, जो देखने में काफी हद तक OLA S1 Pro से मिलता-जुलता है। वहीं, कंपनी ने OLA S1 Pro का एक नया कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया।
OLA S1 और OLA S1 Pro का डिज़ाइन और लुक काफी हद तक एक जैसा है क्योंकि दोनों स्कूटर एक ही प्लेटफॉर्म पर बने हैं।
OLA S1 चार रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा: ब्लैक, पोर्सिलेन व्हाइट, नियो मिंट और लिक्विड सिल्वर। वहीं, OLA S1 Pro खाकी कलर को पेश किया गया था, जिसमें से सिर्फ 1947 यूनिट्स ही बिकेंगी।
OLA S1 की कीमत और फीचर्स की बात करें तो कीमत 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) है। ग्राहक स्कूटर को केवल 500 रुपये में एडवांस में बुक कर सकते हैं। स्कूटर को 7 सितंबर से बाजार में उतारा जाएगा।
सभी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर मूव ओएस 3 पर आधारित होंगे। OLA S1 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार महज 3.8 सेकेंड में पकड़ लेती है। वहीं, एक बार चार्ज करने पर यह 131 किमी तक का सफर तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है।
यह भी पढ़ें :–