ADVERTISEMENT

सलमान के कहने पर कियारा आडवाणी ने बदला नाम, जानिए एक्ट्रेस की कुछ दिलचस्प लाइफ स्टोरीज

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज एक घरेलू नाम हैं। वह बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने में सफल रहीं। 31 जुलाई को वह अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा का जन्म 1992 में बॉम्बे में हुआ था।

ADVERTISEMENT

कियारा के पिता जगदीप आडवाणी बड़े बिजनेसमैन हैं। जबकि उनकी मां जेनेवीव जाफरी टीचर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कियारा का नाम फिल्मों में आने से पहले आलिया था।

बॉलीवुड में डेब्यू के साथ ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया। कियारा ने 2014 में फिल्म फुगली से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं उन्होंने अपना नाम आलिया से बदलकर कियारा रख लिया। कियारा ने जब डेब्यू किया तब तक आलिया भट्ट इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम बना चुकी थीं।

कियारा ने सलमान के कहने पर बदला नाम

बता दें कि कियारा ने सलमान खान की सलाह पर अपना नाम बदल लिया था। एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम अंजना अंजानी कियारा था।

इस वजह से वह काफी प्रभावित हुई थीं। कियारा आज भी अपना नाम आलिया अपने सोशल मीडिया पर लिखती हैं। हालांकि उन्होंने इसे अपने मिडिल नेम के तौर पर रखा है।

नाम बदलने के बारे में कियारा ने कहा कि वह ज्योतिषियों पर विश्वास नहीं करती हैं। वह अपनी मेहनत से अपना नाम बनाना चाहती थी, इसलिए उसने नाम बदल लिया।

वैसे कियारा के करीबी रिश्तेदार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। शाहीन जाफरी कियारा की मौसी लगती हैं। शाहीन दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं। उस वक्त सलमान खान और शाहीन जाफरी के रिलेशन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। साथ ही कियारा एक्ट्रेस जूही चावला की भतीजी लगती हैं।

कबीर सिंह से मिली असली पहचान

2016 में, कियारा ने नीरज पांडे के स्पोर्ट्स ड्रामा एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय किया। इसमें उन्होंने धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका निभाई थी।

उसके बाद उन्हें असली पहचान फिल्म “कबीर सिंह” से ही मिली। वहीं कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ फिल्म शेरशाह में काम किया था। दोनों स्टार्स की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में कियारा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

कुछ समय पहले कियारा ने भूल-भुलैया 2 में अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, हाल ही में उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ में अभिनय किया।

कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बारे में काफी बातें करती हैं। खबरें हैं कि कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को डेट कर रही हैं। लेकिन आज तक दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था।

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *