छिंदवाड़ा – सोनपुर मार्ग स्थित आनंदम टाउनसिप कॉलोनी वासियों द्वारा कॉलोनी की स्वच्छता और सुंदरता के लिए रविवार सुबह 8 बजे अपना श्रम दान किया गया !
ADVERTISEMENT
शनिवार को ही कॉलोनी के वॉट्स अप ग्रुप के माध्यम से कॉलोनी वासियों से अपील की गई थी कि रविवार सुबह सभी रहवासी सक्रिय और एकत्रित होकर कॉलोनी की स्वच्छता में अपना योगदान श्रमदान देंगे!
ADVERTISEMENT

रविवार को आनंदम टाउनसिप गार्डन में लोगो ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गाजर घास तथा कचरा की सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगो में जागरूकता का संदेश दिया !
उल्लेखनीय है कि आनंदम टाउनसिप रहवासी कॉलोनी की स्वच्छता और सामाजिक हितों के लिए काफी जागरूक है जिसकी मिसाल रविवार को भी देखने को मिली!
यह भी पढ़ें :–
